4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganpati Visarjan: बप्पा की विदाई के लिए मुंबई तैयार, 19 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ठाणे में कड़े बंदोबस्त

Anant Chaturdashi 2023: मुंबई में गणेश विसर्जन के मौके पर लगभग 20,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जिनमें 8 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 25 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक पुलिस आयुक्त शामिल है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 28, 2023

mumbai_ganpati_visarjan.jpg

मुंबई में गणपति विसर्जन आज

Ganpati Visarjan in Mumbai Thane: देशभर में आज अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो रहा है। गणेशोत्सव के आखिरी दिन बप्पा की विदाई (Ganesh Visarjan 2023) का सिलसिला शुरू हो गया है। दोपहर से भगवान गणेश की मूर्तियों को भव्य जुलूस के साथ पास के जलाशयों में ले जाया जा रहा है और वहां विसर्जित किया जा रहा है। इस मौके पर मुंबई और ठाणे जिलों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

मुंबई में लगभग 20,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जिनमें आठ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 25 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक पुलिस आयुक्त, 2866 अधिकारी और 16,250 कांस्टेबल शामिल है। साथ ही राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), क्विक रिस्पांस टीम कमांडो और होम गार्ड की कुल 35 प्लाटून भी बंदोबस्त में है। यह भी पढ़े-Mumbai: बप्पा की विदाई शुरू, तटों पर जेलीफिश और स्टिंग-रे से रहें सावधान

मुंबई पुलिस ने गिरगांव चौपाटी (Girgaum Chowpatty), दादर चौपाटी (Dadar Chowpatty), जुहू चौपाटी (Juhu Chowpatty) और अक्सा बीच (Aksa beach) सहित विभिन्न विसर्जन स्थलों पर भीड़ की निगरानी के लिए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाए हैं। सीसीटीवी कैमरों के पैनी नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस टीमें विभिन्न इलाकों में गश्त पर है।

बीएमसी (BMC) ने शहर में 1,337 लाइफगार्ड तैनात किये हैं जिनमें 1035 को 69 प्राकृतिक जलाशयों पर तैनात किया गया है। जबकि 302 लाइफगार्ड करीब 200 कृत्रिम तालाबों के आसपास ड्यूटी पर है। बीएमसी ने प्राकृतिक विसर्जन स्थलों पर 53 मोटरबोट भी लगाये हैं।

ठाणे में चप्पे-चप्पे पर पहरा

वहीँ, ठाणे सिटी पुलिस ने गणेश विसर्जन के लिए अपने पांच क्षेत्रों में 3,700 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। पुलिस बंदोबस्त में चार अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों के साथ-साथ नौ पुलिस उपायुक्त, 17 सहायक पुलिस आयुक्त, 119 निरीक्षक, 274 सहायक निरीक्षक और उप-निरीक्षक सड़कों पर है।

साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर 557 महिला कांस्टेबलों सहित 2,068 कांस्टेबलों को भी तैनात किया गया है। 700 होम गार्ड, एसआरपीएफ की तीन कंपनियां और दंगा नियंत्रण पुलिस की दो प्लाटून बंदोबस्त ड्यूटी पर है। वहीँ, ठाणे ग्रामीण पुलिस, नवी मुंबई पुलिस और मीरा-भायंदर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में लगभग 18,000 कर्मी सुरक्षा इंतजाम में लगाए गए है।