8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आफताब की ड्रग्स की लत से परेशान थी गर्लफ्रेंड श्रद्धा, इस TV एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Shraddha Walker Aaftab Poonawala News: टीवी एक्टर इमरान नाजिर ने इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि श्रद्धा ने अपने बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला की लत के बारे में उन्हें बताया था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 22, 2022

aftab_shraddha_walker_delhi_murder_case.jpg

Director Manish F Singh is going to make a film on Aftab Shraddha Walker Delhi Murder Case

Imran Nazir on Shraddha Walkar Murder Case: आफताब पूनावाला ने पुलिस के सामने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वालकर की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन यह मामला अभी भी सुलझा नहीं है। काफी समय से आफताब और श्रद्धा लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों इसी साल दिल्ली चले गए थे और मेहरौली इलाके में फ्लैट लेकर रहते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिव-इन में रहने के दौरान दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। 18 मई को भी दोनों में शादी को लेकर झगड़ा हुआ तो आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर जंगल में जगह-जगह फेंक दिए। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। यह भी पढ़े-Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने वसई में 11 लोगों के बयान दर्ज किए, आफताब के परिवार का नहीं मिला सुराग

टीवी एक्टर इमरान नाजिर (Imran Nazir) ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया हैं। उन्होंने दावा किया कि श्रद्धा ने अपने बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला की लत के बारे में उन्हें बताया था। नाजिर ने कहा कि श्रद्धा ने उन्हें बताया कि आफताब दो-तीन साल से ड्रग्स का आदी है। वह आफताब को इस बुरी लत से छुटकारा दिलाना चाहती थी।

इमरान पिछले कुछ दिनों से अपने होम टाउन कश्मीर में थे। सोमवार को जब वे मुंबई लौटे तो श्रद्धा के निधन की खबर पढ़कर दंग रह गए। एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा, 'मैं श्रद्धा को जानता हूं। फरवरी 2021 में उसने मुझे बताया कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो रही। उसने कहा था कि उसका बॉयफ्रेंड (आफताब) ड्रग एडिक्ट है और पिछले दो-तीन साल से ड्रग्स ले रहा है। उसने मुझसे आफताब की लत छुड़ाने के लिए रिहैब सेंटर के बारे में पूछा था।”

एक्टर इमरान ने कई युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालने में मदद की है। चूंकि श्रद्धा को रिहैब सेंटर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए उसने आफताब के लिए इमरान से मदद मांगी। इमरान ने श्रद्धा की भी मदद करने का वादा भी किया। लेकिन इस बीच आफताब और श्रद्धा दिल्ली शिफ्ट हो गए और फिर श्रद्धा का इमरान से संपर्क नहीं हो सका।

बता दें कि इमरान अब तक कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'गठबंधन', 'अलादीन: नाम तो सुना होगा', 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव', 'हमारी बहू सिल्क', 'मैडम सर' जैसे सीरियल में काम किया है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। इमरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।