16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात भाजपा अध्यक्ष की बेटी जलगांव में इसलिए लड़ रहीं पंचायत चुनाव

भाविनी पाटिल के पैनल को भाजपा का समर्थनजलगांव के मोहाडी में है भाविनी की ससुराल

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात भाजपा अध्यक्ष की बेटी जलगांव में इसलिए लड़ रहीं पंचायत चुनाव

गुजरात भाजपा अध्यक्ष की बेटी जलगांव में इसलिए लड़ रहीं पंचायत चुनाव

मुंबई. गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की बेटी भाविनी पाटिल महाराष्ट्र के जलगांव जिले से पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। जिले की जामनेर तहसील के मोहाडी गांव की पंचायत समिति का सदस्य वे बनना चाहती हैं। खास यह कि भाजपा कार्यकर्ता भाविनी के ग्राम विकास पैनल का समर्थन कर रहे हैं।

भाविनी की राह नहीं आसान, लेकिन जीत की उम्मीद
जलगांव जिले की पंचायत प्रत्याशी भाविनी की राह आसान नहीं है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता शरद पाटिल डेमोक्रेटिक ग्राम विकास पैनल के जरिए उन्हें चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके भाविनी को अपने पैनल की जीत की उम्मीद है। राहत यह कि विपक्षी दल एनसीपी भाविनी के पैनल को समर्थन दिया है।

रविवार को होगा मतदान
जलगांव की 140 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान रविवार को होगा। मोहाडी में 10 पदों के लिए कई प्रत्याशी मैदान में हैं। मोहाडी गांव में भाजपा सांसद पाटिल की बेटी भाविनी की ससुराल है। जीत-हार का फैसला तो मतदाता करेंगे। वैसे, भाजपा के ही दो पैनलों के मैदान में होने से यह मोहाडी पंचायत चुनाव के नतीजे पर पूरे राज्य की नजर है।