23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Rains: मुंबई समेत पूरे कोकण रीजन में बादलों का घेरा, बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, जानें लोकल व बेस्ट बसों का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आईएमडी ने पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 05, 2022

heavy_rain.jpg

Mumbai Rain

Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में बीती रात से भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है। तेज बारिश से न केवल सड़क यातायात बल्कि मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेने भी देरी से चल रही है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से कई बेस्ट बसों के रूट भी बदलने पड़े है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आईएमडी ने पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें-Maharashtra Rains: मुंबई-पुणे समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, तटीय जिलों को अलर्ट पर रहने का निर्देश, NDRF तैनात

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी तट और घाट क्षेत्रों पर बहुस्तरीय घने बादल है, जिस वजह से पूरे कोंकण रीजन में अभी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मुंबई में 12 घंटों में 95.81 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मुंबई में सायन सर्कल, दादर, माटुंगा, मलाड, बोरीवली आदि जगहों पर जलभराव की खबर है।

मुंबई के घाटकोपर में पंचशील नगर में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटना सामने आई है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है। जबकि ठाणे में लगातार बारिश के कारण मुंब्रा इलाके में 16 फीट लंबी सुरक्षा दीवार ढह गई। जिसके बाद अनिल भगत चॉल के 17 परिवारों को अस्थायी रूप से ठाणे नगर निगम स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस हादसे में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है।

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि सभी कॉरिडोर पर लोकल ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन पटरियों पर पानी भरने से मेन व हार्बर लाइन और ट्रांस हार्बर पर कुछ लोकल ट्रेनें लेट हैं। दरअसल कुर्ला में पटरियों के पानी में डूबने से लोकल ट्रेनों को सावधानी से चलाया जा रहा है। हालांकि पश्चिमी रेलवे (डब्लूआर) ने लोकल ट्रेनों के समय पर चलने की जानकारी दी है। डब्लूआर ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं चर्चगेट से दहानू रोड रूट पर सामान्य रूप से चल रही हैं।

वहीँ, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद कोंकण क्षेत्र के सभी जिलों के कलेक्टरों के संपर्क में हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि भारी बारिश से जान-माल का नुकसान न हो। सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को निगरानी रखने और एनडीआरएफ के दस्तों को तैयार रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को मुंबई की स्थिति पर कड़ी नजर रखने को कहा है।


बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग