
Corona भारतीय सेना के लिए मुंबई में तैयार हुआ हर्बल सेनेटाइजर
नागमणि पांडेय
मुंबई . देश भर में कोरोना महामारी ( Coronavirus ) के संकट में सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशनों ( police ) , सोसयटीयो में कई सारी जगहों पर सेनेटाइज करने वाले टनल्स बनाए जा रहे हैं। इन टनल्स के माध्यम से पुलिस स्टेशनों के साथ ही कई सरकारी विभाग के कर्मचारियों को सेनेटाइज करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे है | ऐसे में भारतीय फ़ौज ( indian army ) के जवानो को सेनेटाइज करने के लिए देश के कई जगह पर इस टनल्स का इस्तेमाल करेगी। लेकिन इन टनल्स में केमिकल युक्त सेनेटाइजर की जगह हर्बल सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह हर्बल सेनेटाइजर स्वास्थ के लिए नुकसान दायक ना होने के साथ ही सस्ता भी होगा |
कोरोना महामारी देश भर में तेजी के साथ बढ़ रहा है | इस से बचने के लिए स्वास्थ विभाग के तरफ से सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने का सलाह दिया जा रहा है | इसके साथ ही कई जगहों पर टनल्स के माध्यम से पुलिस कर्मियों , डॉक्टरों को सेनेटाइज किया जा रहा है कई सोसायटियो में आने जाने आए नागरिको को सेनेटाइज करने के लिए इस तरह का टनल्स बनाया जा रहा है | लेकिन सेनेटाइजर में सोडियम हाइपोक्लोराइड का इस्तेमाल होता है | यह सोडियम हाइपोक्लोराइड एक खतरनाक केमिकल है | इस का इस्तेमाल शरीर पर अधिक होने से भविष्य में कैंसर या त्वचा संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ा सकता है | इस को देखते हुए पुणे स्थित कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजिनियरिंग ने मुंबई के एक हर्बल सेनेटाइजर बनाने वाले कंपनी का मदद लिया है | इस कंपनी के माध्यम से भारतीय सेना के जवानो के लिए हर्बल सेनेटाइजर बनाने का ऑर्डर दिया है | हर्बल सेनेटाइजर को बनाने का और सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मुंबई के ज़ैद शेख को मिला है। भारतीय सेना के लिए पहले भी कई केमिकल प्रोडक्ट दे चुके जुनैद शेख पेशे से केमिकल इंजीनियर हैं जैद शेख ने पत्रिका से बात करते हुए बताया कि अपने जवानों को सेनेटाइज करने के लिए आर्मी टनल्स बनवा रही है जिसका ठेका गरवारे पॉलीमर्स को दिया गया है। इन टनल्स में जो सेनेटाइजर सेनीटाइज करने के लिए स्प्रे करने के लिए इस्तेमाल होगा वह हमारी कंपनी ए-टू-जेड ग्रीन इन्नोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड मिला है | जिसके माध्यम से इस हर्बल सेनेटाइजर की आपूर्ति की जाने वाली है |
आयुर्वेदिक चीजों से बनेगा हर्बल सेनेटाइजर
जैद शेख ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार दालचीनी और नीलगिरी काफी असरदार ऐंटी बैक्टीरियल और ऐंटी वायरल गुण वाले पदार्थ हैं। ऐसे में भारतीय सेना के लिए बनाए जा रहे इस हर्बल सेनेटाइजर में हाइड्रोजन पराक्साइड, नीलगिरी का तेल और दालचीनी का तेल मुख्य रूप से मिलाया गया है। इसके अलावा और भी कई चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल हर्बल सेनेटाइजर में किया गया है। यह हर्बल सेनेटाइजर कोरोना कीटाणुओं से बचाव करने के साथ ही त्वचा के लिए भी कोई नुकसान नहीं होगा । इसी बात को ध्यान में रखते हुए और डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के अनुसार आर्मी ने इस हर्बल सेनेटाइजर को बनाने का ऑर्डर मुंबई की एक कंपनी को दिया हुआ है। जुनैद ने बताया कि यह सेनेटाइजर बाकी सेनेटाइजर की तुलना में काफी सस्ता होगा |
केमिकल युक्त सेनेटाइजर से सस्ता है हर्बल सेनेटाइजर
हर्बल सेनेटाइजर का कीमत 130 रुपए प्रति लीटर होगा | इस एक लीटर हर्बल सेनेटाइजर में 10 लीटर पानी मिलाना होता है | इस हिसाब से यह काफी सस्ता है | इसके साथ ही इसमें आयुर्वेदिक वस्तुओ का इस्तेमाल किया जा रहा है इसका इस्तेमाल काफी दिनों तक किया जा सकता है ख़राब होने डर नहीं होता है जब की दूसरे दूसरे सेनेटाइजर जो सोडियम हाइपोक्लोराइड से बने होते हैं उसका एक समय तय है उसके अंदर ही करना है |
Published on:
11 May 2020 03:06 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
