25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर के लिए महिलाओं ने की पदयात्रा

कानून लाकर मंदिर निर्माण की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
Hiking of women for Ram temple

राम मंदिर के लिए महिलाओं ने की पदयात्रा

मुंबई

अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को भायंदर पूर्व में महिलाओं ने पदयात्रा की। हाथों में प्लेकार्ड लिए महिलाएं अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग कर रही थी। कानून लाकर मंदिर निर्माण की मांग की गई। पद यात्रा भायंदर पूर्व के बाला साहब ठाकरे ग्राउंड से चलकर मुख्य मार्गों से गुजरी।


राष्ट्रीय दलित मंच में सूचना अधिकार सेल का गठन

मुंबई

राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव संतोष भाऊ गवली के मार्गदर्शन में सूचना अधिकार सेल की बैठक चेंबूर के पार्थिव हॉल में हुई। इसमें मुंबई प्रदेश समिति का गठन किया गया। इस मौके पर सूचनाधिकार विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नामदेव कांबले के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से दीपक आढाव को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया। राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच की ओर से राष्ट्रीय सूचना अधिकार सेल कमेटी का गठन किया गया। चेंबूर के उमरशी बाप्पा चौक स्थित पार्थिव हॉल में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से दीपक आढाव को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं संतोष भालेराव को उपाध्यक्ष बनाया गया।
नंदू घोलप, असलम अंसारी व सुरेश मगरे को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस बैठक में संतोष भाऊ गवली ने आगे की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। गवली ने बताया कि राष्ट्रीय सूचनाधिकार 2005 के तहत ही आगे के कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। वहीं इस बैठक में सूत्र संचालन करते हुए आनंद पारगावकर ने सूचना अधिकार का इस्तेमाल करने की पूरी जानकारी लोगों की दी।