14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवी मुंबई में फिर हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को कुचला

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पाम बीच इलाके में पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

2 min read
Google source verification
accidentt.jpg

Accident

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नवी मुंबई इलाके में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो लोगों को कुचल दिया हैं। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना नवी मुंबई के पाम बीच इलाके की है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि दो लोग सड़क पर चलते हुए जा रहे है। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने दोनों को उड़ा दिया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

इससे पहले भी नवी मुंबई के पाम बीच इलाके में कई भीषण सड़क दुर्घटना घट चुकी हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट में 3 मई की रात को एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़े: सोशल मीडिया पर अमेरिकन से हुई फ्रेंडशिप, गिफ्ट भेज मुंबई की महिला को लगा दिया लाखों का चूना

बता दें कि नवी मुंबई पुलिस ने तब बताया था कि पाम बीच रोड पर एक कार में सफर कर रहे दो युवकों की आधी रात को सड़क के डिवाइडर और फिर एक बिजली के खंभे से टकरा जाने से उनकी जान चली गई। कार चला रहा तीसरा शख्स 24 साल का नितिन मैथ्यू गंभीर रूप से घायल हो गया। ये कार दुर्घटना नवी मुंबई के अक्षर चौक से लगभग 200 मीटर दूर तड़के साढ़े तीन बजे के करीब हुई थी। ये लग्जरी कार वाशी की तरफ जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि कार चला रहा मैथ्यू रोड एक्सीडेंट से कुछ सेकेंड पहले गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा था। जिस स्थान पर ये दुर्घटना हुई थी, वह सीसीटीवी कैमरों द्वारा कवर नहीं किया गया था। इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पैसेंजर्स की पहचान पुलिस ने 22 साल के श्रेयस श्रीनिवास ठोसर और हर्षल के तौर पर की थी। इन दोनों को कई चोटें लगीं थी, जिससे उनकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई थी।