
Triple Talaq Case
Triple Talaq in Mumbai College: महाराष्ट्र में तीन तलाक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई के तलोजा इलाके में 43 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके सहकर्मियों के सामने उसके कार्यस्थल पर 'तीन तलाक' दे दिया। चौकाने वाली बात यह है कि पति अपने साथ गवाह के तौर पर मौलवी और वकील भी साथ लाया था।
आरोपी पति का नाम अल्ताप मुबारक अत्तर है, जो पेशे से ड्राइवर है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज (Triple Talaq Case) किया है। यह घटना पिछले साल दिसंबर में हुई थी। हालांकि महिला ने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़े-Thane: हिंदू बताकर महिला से की शादी, फिर धर्म परिवर्तन कर दिया तीन तलाक, जानें पूरा मामला
22 अगस्त 2017 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीन तलाक (Triple Talaq) की प्रथा को असंवैधानिक घोषित कर दिया था।
आरोपी अल्ताप की शादी को 17 साल बीत चुके है। पहली शादी से उसके 15 और 13 साल के बेटे हैं। पिछले 10 साल से यह दंपति तलोजा के फेज-1 में रह रहा है। पीड़ित महिला खारघर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में क्लर्क की नौकरी करती है. हाल ही में उसे पता चला कि अल्ताप की दूसरी पत्नी भी है।
इस बारे में जब पीड़िता ने पति से पूछा तो उसने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद महिला ने नवी मुंबई पुलिस की महिला सेल में इसकी शिकायत की।
इस बीच, पिछले साल 7 दिसंबर को पति दो मौलवियों को लेकर कॉलेज की कैंटीन में गया। दोपहर करीब 3 बजे पत्नी वहां अपने सहकर्मियों के साथ चाय पी रही थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की ओर इशारा किया और मौलवियों को बताया कि वह उसकी पत्नी है। फिर उसने तीन बार तलाक बोला और पत्नी को ट्रिपल तलाक देकर वहां से चले गया।
खारघर पुलिस के मुताबिक, पति को पत्नी की दिनचर्या के बारे में पता था। इसलिए वह उस समय कॉलेज की कैंटीन में मौलवियों के साथ पहुंचा, जब उसकी पत्नी शाम का चाय पीने वहां जाती थी। ताकि सबके सामने तीन तलाक दे सके और वहां गवाह भी मौजूद हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Published on:
03 Mar 2024 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
