8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: पति ने जहर मिलाकर पत्नी और बच्चे को दिया वडापाव, 5 लोगों पर मामला दर्ज

Poison In Vada Pav: पति ने वड़ापाव में जहर मिलाकर अपनी पत्नी और बच्चे को खाने के लिए दिया। हालांकि वड़ा पाव से एक अलग सी गंध आ रही थी। जिस वजह से उन्होंने नहीं खाया और बच गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 21, 2023

vada_pav.jpg

औरंगाबाद में पति ने वड़ापाव में मिलाया जहर

Maharashtra Aurangabad News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर (Chhatrapati Sambhajinagar) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चे को वड़ा पाव (Vada Pav) में जहर देकर मारने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है और पत्नी की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी और बच्चे से मारपीट की। इसके बाद बार-बार होने वाले झगड़ों को खत्म करने के लिए उसने कथित तौर पर वड़ा पाव में चूहे मारने वाला जहर मिलाकर उन्हें खाने के लिए दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना क्रांति चौक इलाके में हुई। इस मामले में पति और अन्य लोगों के खिलाफ क्रांति चौक थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-प्याज पर 40% शुल्क से महाराष्ट्र के व्यापारी भड़के, नीलामी बंद, एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी में सन्नाटा

क्रांति चौक निवासी महिला के पति और उसके रिश्तेदारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। 16 अगस्त की रात करीब 10 बजे महिला का पति शेख इसाक घर आया। मामूली बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बहस के बाद शेख अपनी पत्नी ने अपनी पत्नी और बेटे को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिजन दोनों को बचाने आए। उन्होंने भी महिला से कथित तौर पर अभद्रता की।

इसके बाद आरोपी रात में वड़ा पाव लेकर आया। इस वड़ा पाव में चूहे मारने की दवा मिलाई गई और महिला व बच्चे को खाने के लिए दे दिया गया। आरोप है कि महिला के पति शेख इसाक ने अपने रिश्तेदारों शेख इब्राहिम, शेख यूनुस, शेख याकूब, फुर खान की मदद से साजिश रची। 13 अगस्त की रात को वड़ापाव में जहर मिलाकर अपनी पत्नी और बच्चे को खाने के लिए दिया। हालांकि वड़ा पाव से एक अलग सी गंध आ रही थी, इसलिए महिला और उसके बच्चों ने वड़ा पाव को बिना खाए ही फेंक दिया, जिससे वे बच गए।

जब महिला को इसकी भनक लगी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में महिला के पति शेख इसाक समेत शेख इब्राहिम, शेख यूसुफ, शेख यूनुस और फुरखान के खिलाफ क्रांति चौक थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।