10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर इफ्तार पार्टी

दाऊदी बोहरा समाज ने मनाया ईद

2 min read
Google source verification
बाजारों में रौनक

बाजारों में रौनक

कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 28 वें रमजान शरीफ को 19 वां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर सीआरएमएस के अध्यक्ष आमीर खान की अध्यक्षता में हर साल 28 वें रमजान शरीफ को दावते इफ्तार का आयोजन किया जाता है। ताकि इफ्तार के बहाने रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ रोजे की हालत में रेल यात्रा करने वालों की सेवा की
जा सके।
दावते इफ्तार में सीआरएमएस मुख्यालय के अध्यक्ष वी एस सोलंकी, दिनेश भामोडे, आनिल पाल ने यात्रियों के साथ जायकेदार पकवानों जायका लिया। बताया जाता है कि एलटीटी की इफ्तार पार्टी में स्थानीय नगरसेवक कप्तान मलिक हर साल आते हैं। रमजान कमेटी के मोहम्मद अकबर खान, मो़ अयुब और रीजवान अंसारी ने इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

दाऊदी बोहरा समाज ने मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार
मुंब्रा. दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम से मनाया।
आनंद कोलीवाड़ा स्थित अलबुरहानी मस्जिद में सुबह के समय सैकड़ों बोहरा समाज के लोगों ने ईद-उल-फित्र की नमाज अता करते हुए देश की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर मुंब्रा दाउदी बोहरा समाज के वरिष्ठ आमिल शेख और मोईज भाई सुनेलवाला से मुलाकात कर स्थानीय नगरसेवक राजन किने और मोरेश्वर किने ने उन्हें शाल और पुष्पगुच्छ देकर ईद की बधाई दी।

बाजारों में रौनक
कल्याण. ईद को लेकर कल्याण के मुस्लिम इलाकों और मस्जिदों में रौनक बढ़ गई है। हर तरफ चहल-पहल है। बैलबाजार, बाजारपेठ में ईद की तैयारियां अपने चरम पर हैं। लोग बड़ी तादाद में रमजान और ईद की तैयारियों के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। वहीं सेहरी और इफ्तार के लिए भी खाने-पीने के सामान के लिए बाजार की तरफ रुख कर रहे हैं। विभिन्न इलाकों की बाजारों से लोग फल, सब्जियां, नमाज पढऩे की चटाई, टोपी, कपड़े, लड़कियों का स्कार्फ, रुमाल इत्र आदि खरीद रहे हैं। रफीक शेख (रिटायर रेलवे अधिकारी) ने कहा कि यह त्यौहार भाईचारे का पैगाम लेकर आता है और मुस्लिम भाई हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।