28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीना बोरा हत्याकांड- इंद्राणी मुखर्जी से जेल में होगी पूछताछ

हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड का मामला

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

May 05, 2016

Indrani Mukherjea

Indrani Mukherjea

मुंबई। एक विशेष अदालत ने भायखला महिला जेल में हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ के लिए सीबीआई को अनुमति दे दी है। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एचएस महाजन ने सीबीआई को यह अनुमति दी है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हमने जेल में इंद्राणी से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, क्योंकि हमें कुद और सामग्री मिली है और हमें उससे उनका सामना कराना है।

पीटर भी साजिश में थे शामिल
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इंद्राणी से चार दिन पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर दिया है। इस बीच सीबीआई ने पूर्व मीडिया दिग्गज और इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह साजिश में शामिल थे। विशेष सीबीआई अभियोजकों भरत बदामी और कविता पाटिल ने दलील दी कि इंद्राणी ने साजिश के बारे में पीटर को पूरी जानकारी दी। उन्हें जानकारी थी और वह साजिश में शामिल थे। बदामी ने अदालत से यह भी कहा कि इंद्राणी अपराध के बारे में पीटर को निरंतर पल-पल की जानकारी दे रही थी। हालांकि अदालत ने एजेंसी से जानना चाहा कि जब पीटर इसमें शामिल था तो इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना का इंद्राणी के साथ इस आपराधिक षडय़ंत्र में शामिल होने का क्या कारण था।

ये भी पढ़ें

image