
जवान फिल्म के सीन में शाहरुख खान।
Shah Rukh Khan's Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार को शुरू होते ही टिकटों की मारामारी मच गई। टिकटों की बिक्री शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में जवान के पहले दिन के लिए 2 लाख टिकट बिक गए। जिससे करीब 7 करोड़ रुपए मेकर्स को मिल गए हैं। इतना ही नहीं फिल्म के टिकटों की कीमत ने भी आसमान को छू लिया है।
जवान की एडवांस बुकिंग में फिल्म के टिकट की कीमत 2400 रुपए तक पहुंची है। जिसके आधार पर फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि जवान हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। फिल्म 7 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी पर रिलीज हो रही है। ऐसे में छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिलेगा। फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ के दो बड़े स्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आएंगे।
Updated on:
02 Sept 2023 06:52 am
Published on:
02 Sept 2023 06:48 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
