
शाहरुख खान की जवान का 12वें दिन भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन जबरदस्त रहा।
Jawan Worldwide Box Office Collection Day 12: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) के बाद एक बार फिल्म डंकी (Dunki) आने वाली हैं जिसका उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी और जिस तरह से डंकी का क्रेज 2 महीने पहले से देखा जा रहा है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म भी जवान की तरह ही ब्लॉकबस्टर साबित होगी। वहीं, अगर जवान की बात करें तो चाहे इस फिल्म का कलेक्शन वीकडेज में ज्यादा अच्छा न रहा हो पर वीडेंक पर फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। वहीं Sacnilk के ट्रेड के अनुसार फिल्म ने सोमवार को यानी रिलीज के 12वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम कलेक्शन कर 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन (worldwide) में 12वें दिन 1000 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है।
‘जवान’ तोड़ेगी बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड! (Jawan Break S. S. Rajamouli Record)
फिल्म 'पठान' ने दुनियाभर में हजार करोड़ के करीब कमाई की थी, लेकिन उनकी फिल्म 'जवान' उससे ज्यादा दोगुनी स्पीड से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। 'गदर 2' सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली शाहरुख खान की फिल्म दुनियाभर में अब 1000 करोड़ कमाने के नजदीक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में ये केजीएफ 2 के साथ-साथ एस एस राजामौली की फिल्म का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है।
ऑस्कर विनिंग फिल्म का 'जवान' कर रही शानदार कमाई (Jawan Box Office Collection)
शाहरुख खान की फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे ये ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। नयनतारा-दीपिका पादुकोण स्टारर 'जवान' ने ओवरसीज अब तक 286 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Published on:
19 Sept 2023 02:02 pm
