उन्होंने कहा, "मुझे पवार साहब ने कई अवसर दिए। सात वर्षों तक जिम्मेदारी सौंपी। अंततः पार्टी को नए चेहरों को मौका देना आवश्यक है। मैं आप सभी के समक्ष पवार साहब से विनती करूंगा कि वह नए लोगों को अवसर दें। आखिर यह पार्टी पवार साहब की है, और उन्हें इस पर उचित निर्णय लेना चाहिए। हमें अभी बहुत आगे जाना है।" हालांकि इस दौरान कार्यकर्ता नहीं-नहीं कहकर जयंत पाटिल की इच्छा का विरोध कर रहे थे।