महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले मराठी भाषा को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। मुंबई में मराठी बनाम गैर-मराठी विवाद की आंच अब राज्य के अन्य शहरों तक भी पहुंच रही है। ताजा मामला धुले शहर का है, जहां शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के पदाधिकारियों ने एक बैंक अधिकारी को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना स्टेट बँक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रमोद नगर शाखा में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।