8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के KES कॉलेज में बम की सूचना, छात्रों में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

KES College Bomb Threat : मुंबई के एक बड़े कॉलेज को आज बम की धमकी वाला ई-मेल मिला है। यह ई-मेल कॉलेज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 27, 2025

Mumbai KES College bomb Threat

Mumbai KES College Bomb Threat : मुंबई के केईएस कॉलेज को सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कांदिवली पश्चिम में स्थित केईएस कॉलेज को धमकी भरा ई-मेल मिला है। इस इमेल से कॉलेज में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम कॉलेज पहुंची है।

कांदिवली पश्चिम के केईएस कॉलेज को आज एक बम धमकी भरा ई-मेल मिला। पुलिस की एक टीम कॉलेज पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। ई-मेल कॉलेज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया था।

यह भी पढ़े-हैलो, कल्याण स्टेशन पर बम हैं! धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप, रात भर खाक छानती रही पुलिस

अभी तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस की एक टीम कॉलेज में है और छानबीन कर रही है। उधर, पुलिस अधिकारी इमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं और फ़िलहाल आगे की जांच चल रही है।

इससे पहले 23 जनवरी को मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके के एक नामी स्कूल को ऐसी ही धमकी वाला ईमेल आया था। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल में अफजल गिरोह (Afzal Gang) के सदस्यों ने विस्फोटक रखा है। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता ने स्कूल की तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके के रेयान ग्लोबल स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। हालांकि तलाशी अभियान में कुछ भी नहीं मिला। मामले में आगे की कार्रवाई की जांच रही है।