31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: कोंकण जा रही बस ट्रक से भिड़ी, अमरावती में गहरी खाई में गिरी कार; 5 की मौत, 24 जख्मी

Maharashtra Accident: अमरावती जिले के चिखलदरा रोड पर भीषण हादसे में एक अर्टिगा कार 200 फीट गहरी खायीं में जा गिरी। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 17, 2023

maharashtra_accident_news.jpg

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

Raigad Amravati News: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। गणपति बप्पा के आगमन से पहले दो भयानक सड़क हादसे हुए, जिमसें कुल पांच लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। गणेश चतुर्थी के मौके पर एसटी बस से मुंबई से कोंकण स्थित अपने गाँव जा रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए हैं। तो वहीं अमरावती जिले के चिखलदरा में पर्यटकों की कार 200 फीट गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई से कोंकण के राजापुर जा रही महाराष्ट्र परिवहन (एसटी) की बस रायगढ़ जिले के गोरेगाव पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रक से भिड़ गयी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। वहीँ, एक यात्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विनोद पांडुरंग तागडे (उम्र 38) के रूप में हुई है। यह भी पढ़े-Thane: डोंबिवली में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोग दबे


मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर हादसा

यह भीषण हादसा आज तड़के करीब 4:30 बजे मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर हुआ. सूचना पाकर मानगाव और गोरेगाव पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत गणेश भक्तों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे को लेकर गोरेगाव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सभी घायल यात्रियों का मानगाव उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घाटी में जा गिरी कार!

उधर, अमरावती जिले के चिखलदरा रोड पर आज सुबह साढ़े सात बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में अर्टिगा कार 200 फीट गहरी खायीं में जा गिरी। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे घाटी में जा गिरी। हादसे में चार लोग गंभीर हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी पीड़ित तेलंगाना के आदिलाबाद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे घूमने के लिए चिखलदरा आये थे। चिखलदरा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस दुर्घटना में अर्टिगा वाहन चकनाचूर हो गया। हादसा आज सुबह परतवाडा से चिखलदरा रोड पर मोथा गांव के पास हुआ।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग