scriptमुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियाई महिला यूट्यूबर से सरेआम छेड़छाड़, 2 युवक गिरफ्तार | Korean Woman YouTuber Molested in Khar area of Mumbai Video goes viral | Patrika News
मुंबई

मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियाई महिला यूट्यूबर से सरेआम छेड़छाड़, 2 युवक गिरफ्तार

Korean Woman YouTuber Molested in Mumbai Video: आरोप है कि घटना रात करीब आठ बजे की है, उस समय पीड़िता लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, जिससे युवकों की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

मुंबईDec 01, 2022 / 11:43 am

Dinesh Dubey

Mumbai Korean Woman Molested

मुंबई में कोरियाई महिला यूट्यूबर से सरेआम छेड़छाड़

Korean Woman YouTuber Molested in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां खार इलाके (Khar News) में कुछ युवकों ने एक कोरियाई महिला यूट्यूबर से सरेआम अश्लील हरकत की। हालांकि विदेशी महिला यूट्यूबर से अश्लीलता करने वाले दोनो युवकों को खार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मोबीन चाँद मोहम्मद शेख (Mobeen Chand Mohammad Shaikh) और मोहम्मद नकीब अंसारी (Mohammad Naqeeb Sadrealam Ansari) के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ खार पुलिस (Khar Police) ने आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि घटना रात करीब आठ बजे की है, उस समय पीड़िता लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, जिससे युवकों की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
यह भी पढ़ें

मुंबई के साईं भक्तों का नासिक में एक्सीडेंट, 2 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। शहर के खार इलाके की एक गली में युवकों ने उससे कथित रूप से घिनौनी हरकत की। जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने वायरल वीडियो के आधार पर खुद घटना का संज्ञान लिया है और केस दर्ज किया। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://twitter.com/thakkar_sameet/status/1598167966042193920?ref_src=twsrc%5Etfw
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने पीड़िता के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचकर स्कूटर पर बिठाने की कोशिश की। जिसके बाद महिला घटनास्थल से आगे जाने लगी, तो दोनों युवक स्कूटर से उसके पीछे आने लगे। उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में इसका विरोध किया।
https://twitter.com/ANI/status/1598199404330377218?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Mumbai / मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियाई महिला यूट्यूबर से सरेआम छेड़छाड़, 2 युवक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो