3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहनों की 11वीं किस्त को लेकर आई नई अपडेट, मंत्री अदिती तटकरे ने क्या कहा?

Maharashtra Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) के तहत सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, लेकिन आवेदनों की जांच जारी रहेगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 03, 2025

Ladli Behna Yojana Maharashtra

Ladki Bahin Yojna Update

Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme : लाडली बहनों को अब तक मई महीने की 1500 रुपये की किस्त नहीं मिली है। ऐसे में लाखों महिलाओं की निगाहें मई की ग्यारहवीं किस्त पर टिकी हुई थीं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। खुद महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने इस योजना से जुड़ी अहम जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र लाडकी बहनों को मई महीने की किस्त जल्द ही दी जाएगी। लेकिन उन्होंने 11वीं किस्त जमा होने की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे मीडिया से बातचीत कर रही थीं, जहां उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, जबकि यह योजना जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, चार महीने पहले की गई समीक्षा में यह पाया गया था कि कुछ सरकारी महिला कर्मचारी भी इस योजना का लाभ ले रही थीं, जिसके बाद से उन्हें लाभ देना बंद कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र लाडली बहनों को मई महीने की किस्त बहुत जल्द दी जाएगी।

यह भी पढ़े-‘हां हो गई चूक’, 11वीं किस्त के इंतजार के बीच लाडकी बहिन योजना को लेकर वित्त मंत्री ने कही बड़ी बात

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिती तटकरे ने शुक्रवार को खुलासा किया कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) का लाभ उठाने वाली 2,200 से अधिक महिलाओं के सरकारी कर्मचारी होने का पता चला।

उन्होंने कहा, लाडली बहना योजना (लाडकी बहीण योजना) के करीब दो लाख आवेदनों की जांच के दौरान 2,289 आवेदक ऐसे मिले जो सरकारी कर्मचारी होते हुए योजना का लाभ उठा रही थीं। इन लाभार्थियों को योजना से बाहर कर दिया गया है। तटकरे ने कहा कि लाभार्थियों का सत्यापन एक नियमित प्रक्रिया होगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति सरकार ने अगस्त 2024 में लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) शुरू की थी। इसके तहत 21-65 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक राशि दी जाती है। हालांकि, सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। योजना के तहत अब तक दस किस्तें दी जा चुकी हैं और ग्यारहवीं किस्त का लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रहीं है।

Story Loader