सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा, "लाडली बहना योजना (लाडकी बहीण योजना) के लाभार्थियों की जांच करके इस गलती को सुधारा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल असल लाभार्थियों को ही 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाए।" हालांकि, उन्होंने कहा कि अपात्र होने वाली महिलाओं के बैंक खातों में जमा पैसे वापस नहीं लिए जाएंगे।