इस बीच, योजना का लाभ लेने के लिए गड़बड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की है। जो महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) के तय मापदंडों के बाहर जाकर लाभ उठा रहे थे, उनके आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ मामलों में लाभार्थी महिलाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा भी सामने आया है, जिसे रोकने के लिए यह पुनर्सत्यापन किया जा रहा है।