11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! होली पर मिलेगा यह तोहफा, आदेश जारी

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Maharashtra Ladli Behna Yojana) के आवेदनों की जांच के बाद अब पात्र महिलाओं को फरवरी महीने की 1500 रुपये की आठवीं किस्त जल्द दी जाएगी। इस बीच राज्य की लाडली बहनों को होली पर तोहफा मिलने जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 24, 2025

Ladli Behna Yojana Updates

Ladki Bahin Yojna Update

महाराष्ट्र की महायुति सरकार अब महिलाओं के लिए एक और खास तोहफा लेकर आई है। राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को होली के अवसर पर साड़ी देने की घोषणा की गई है। यह योजना अंत्योदय शिधापत्रिकाधारक (अंत्योदय राशन कार्ड धारक) महिलाओं के लिए लागू होगी। इस संबंध में राज्य आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

बीजेपी नीत महायुति सरकार महिलाओं के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं ला रही है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को राज्य परिवहन (एसटी) की बसों में आधे किराए पर यात्रा करने की सुविधा दी। इसके बाद विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की शुरुआत की गई। इस योजना को जबरदस्त समर्थन मिला और महिलाओं ने महायुति सरकार के पक्ष में भारी मतदान किया। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार ने होली के मौके पर गरीब महिलाओं को मुफ्त साड़ी देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े- Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को फरवरी की 1500 रुपये की किस्त कब मिलेगी? अपात्र हुए तो…

लाडली बहनों को उपहार में साड़ियां देने का निर्णय होने के बाद अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों की सूची के अनुसार साड़ियों के बंडल तैयार किए जा रहे है। हर तालुक के सरकारी राशन दुकानों तक इसे पहुंचाया जा रहा है। होली से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं को एक-एक साड़ी दी जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के सहकारिता, विपणन और वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से इस वर्ष भी अंत्योदय समूह की प्रत्येक राशन कार्डधारी महिलाओं को मुफ्त साड़ियां दी जाएगी। लाभार्थी महिलाओं को राशन दुकान पर जाकर ईपोस (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) पर अंगूठे का सत्यापन करवाना होगा। सत्यापन के बाद प्रत्येक कार्ड पर एक साड़ी दी जाएगी।

महायुति सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) से लेकर फ्री बस यात्रा और अब होली पर साड़ी वितरण योजना यह सब महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए उठाए गए कदम हैं। अब महाराष्ट्र के आगामी बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

यह भी पढ़े-Ladli Behna Yojana: 55000 लाडली बहनों को नहीं मिलेगी आठवीं किस्त! इस वजह से कट गया नाम