
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहले दिन ही बवाल
Lalbaugcha Raja 2022: देश में आज से गणेश उत्सव की शुरूआत हो गई है। इस त्योहार का महाराष्ट्र में खास महत्त्व है। मुंबई के प्रसिद्द लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इसी बीच बप्पा के दरबार में पहले दिन ही बवाल हो गया है। पहले दिन ही भक्तों और सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर बहस होने की खबर है।
मुंबई में गणेशोत्सव 2022 बड़े उत्साह के साथ शुरू हो गया है। लेकिन लालबागचा राजा के दरबार में श्रद्धालुओं और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हुआ है। यह पूरा विवाद मुखदर्शन की लाइन में गुजरने के दौरान हुआ है। इससे पहले भी कई बार लालबाग के राजा के दरबार में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
वहीं मुंबई में 2 साल के लंबे इंतज़ार के बाद बिना किसी पाबंदी के गणेश उत्सव को मनाया जा रहा है। इस उत्सव के सुचारू आयोजन के लिए मुंबई में बीएमसी ने पहले ही पूरी तैयारियां कर ली हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने घर पर गणपति की पूजा की है।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं राज्य के सभी नागरिकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देता हूं। पिछले 2 साल में कोविड की वजह से कई प्रतिबंध थे। लेकिन इस साल बड़े जोर-शोर, भक्ति-भाव से लोग गणेश उत्सव का आनंदपूर्वक आयोजन कर रहे हैं।
Published on:
31 Aug 2022 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
