29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lalbaugcha Raja Visarjan 2022: लालबाग के राजा का हुआ विसर्जन, बप्पा को अंतिम विदाई देने के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ.. इसी के साथ ही लालबाग के राजा को अभी कुछ देर पहले अंतिम विदाई दे दी गई है। गणेश उत्सव के दौरान सबसे बड़ा आकर्षण हमेशा की तरह लालबाग के राजा को लेकर भक्तों में रहता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Lalbaugcha Raja Visarjan 2022

लालबाग के राजा का हुआ विसर्जन

Lalbaugcha Raja Visarjan 2022: गणपति बप्पा अपने घर चले गए हैं। मुंबई में भक्तों का जोश हर साल देखते ही बनता है। इसी बीच अभी कुछ देर पहले प्रसिद्ध लालबाग के राजा को अंतिम विदाई दे दी गई है। बप्पा को विदाई देने के लिए गिरगांव चौपाटी पर भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला है।

बाप्पा की विदाई हो गई है। शुक्रवार सुबह से ही मुंबई में पूजा अर्चना के साथ गणपति विसर्जन शुरू हुआ था। इसी कड़ी में अभी कुछ देर पहले लालबाग के राजा को भी अंतिम विदाई दी गई है। हर बार की तरह इस बार भी लालबाग के राजा का विसर्जन जुलूस काफी लंबा रहा है। रात भर लोग नाचते गाते बाप्पा की विदाई जुलूस में शामिल हुए और अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना करते दिखे।

यह भी पढ़ें-Lalbaugcha Raja Visarjan: लालबाग के राजा पर भक्तों ने दिखाई अपार श्रद्धा, 8 करोड़ पहुंचेंगी दान पेटी की रकम!

मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर लाडले गणपति बप्पा को विदाई दी गई। लालबाग के राजा को नावों के माध्यम से अंतिम विदाई दी गई है। लालबाग के राजा का हर साल की तरह इस बार भी शाही विसर्जन समारोह देखने को मिला। बप्पा के दरबार में सेलिब्रिटी के साथ-साथ राजनेता हर साल हाजिरी लगाने आते हैं।

वहीं लालबाग के राजा पर भक्तों ने हर साल की तरह इस बार भी अपार श्रद्धा दिखाई है। जानकारी के अनुसार बुधवार तक 6.5 करोड़ से अधिक भक्तों ने दान पेटी में चढ़ाये हैं। इससे पहले मंगलवार तक लालबाग के राजा मंडल को 5.1 करोड़ रुपये का चंदा मिल चुका था। बुधवार को इसमें डेढ़ करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

Story Loader