
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में खूंखार जानवरों का आतंक!
Nashik Leopard Cat Viral Video: महाराष्ट्र के नासिक जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अक्सर तेंदुए देखे जाते हैं। वह कई बार पालतू जानवरों को शिकार बनाते है, जबकि अनके बार इंसानों पर भी हमला किया है। इस बीच, जिले से इस खूंखार जानवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इस वीडियो में एक कुएं के अंदर तेंदुआ और बिल्ली साथ नजर आ रही है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर नेटीजंस हैरानी व्यक्त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिल्ली का पीछा करने के चक्कर में एक तेंदुआ गांव के कुएं में जा गिर गया। दिलचस्प बात यह है कि कुंए में बिल्ली भी गिरी। यह भी पढ़े-ढोल-तासों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की पुणे स्टेशन पर हुई ग्रैंड एंट्री, रेलवे ने शेयर किया वीडियो
दरअसल खाने की तलाश में आए तेंदुए ने बिल्ली पर हमला किया था। बिल्ली को पकड़ते समय पास में ही कुआं था, जिसमें बिल्ली और तेंदुआ गिर गए। यह पूरा वाकया मंगलवार तड़के हुआ। कुएं में किसी के गिरने की आहट पर स्थानीय लोग देखने के लिए पहुंचे। कुएं में बिल्ली और तेंदुआ देखकर होश उड़ गए।
घटना नासिक के सिन्नर के टेंभूरवाडी में हुई। देखते ही देखते कुएं के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने बिल्ली और तेंदुए का वीडियो निकाला और सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया।
वीडियो में क्या है?
तेंदुआ और बिल्ली कुएं में नजर आ रहे है। बिल्ली पानी में तैर रही है और तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए लकड़ी के एक मोटर स्टैंड पर सहारा लिए हुए है। हालांकि बिल्ली तैरकर किसी सहारे की तलाश करती है, लेकिन जब वह सफल नहीं होती है तो सीधे तेंदुए की पूंछ का सहारा लेती है। इस दौरान देखने में आया है कि बिल्ली एक बार तो तेंदुए की पीठ पर चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन तेंदुआ गुर्राता है तो वह उतर जाती है।
बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए और बिल्ली को कुएं से रेस्क्यू किया। वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरे की मदद से तेंदुए को सूरक्षित बाहर निकाल और जंगल में छोड़ दिया। बिल्ली को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
Updated on:
14 Feb 2023 07:47 pm
Published on:
14 Feb 2023 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
