14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 दिन 24 घंटे जपजी साहेब का पाठ

उल्हासनगर में धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरया सिंह साहेब दरबार मेंअबकी बार जपजी साहेब हिंदी भाषा में उपलब्ध 40 दिन तक चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम, लंगर का आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai news

40 दिन 24 घंटे जपजी साहेब का पाठ

उल्हासनगर.

विश्व की सबसे बड़ी प्रभात फेरी निकाल प्रसिद्ध धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरया सिंह दरबार कैंप तीन में इच्छापूरक चालिहा साहेब का प्रारंभ हुआ है, जिसमें लगातार चालीस दिन 24 घंटे 13 श्री जपजी साहेब का पाठ तथा 24 घंटे अटूट लंगर का आयोजन भी किया गया है। दरबार के संत भाई साहेब त्रिलोचन सिंह ने बताया कि संत बाबा थाहिरया सिंह, अदी अम्मा और भाई साहेब मेहरवानसिंह की कृपा से और भाई साहेब जसकीरत सिंह के मार्गदर्शन में हर वर्ष दरबार में 40 दिन तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस बार जपजी साहेब हिंदी भाषा में उपलब्ध कराया गया है, ताकि हर समाज की संगत इसे पढ़ और समझ सके। जपजी साहेब गुरु नानकदेव जी की बाणी है जो उन्होंने अपने मुखारविंद से संगत को कही थी। भाई साहेब त्रिलोचन सिंह ने कहा कि अमृतवेला प्रात: तीन बजे जपजी साहेब का पाठ और उसके पश्चात सुखमनी साहेब का पाठ होता है जो दिलीप सिंह करते हैं। उसके बाद कीर्तन का आयोजन चार से साढ़े पांच बजे निरंतर
जारी है।
यह आयोजन एक जून तक चलेगा
यह आयोजन एक जून तक चलेगा। इस दिन संत बाबा मेहरवान साहेब का प्रकाशोत्सव मनाया जायेगा। दिल्ली और अमृतसर से महान रागी आकर महान कीर्तन दरबार में संगत को गुरु ज्ञान से सराबोर करेंगे। इस बीच पशु पक्षियों को अन्न तथा पास पड़ोस के गावों में जाकर खाद्य पदार्थ, कपड़े और घरेलू उत्पाद गरीब और जरूरतमंदों में वितरित किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग