मुम्बई। लॉक डाउन में एक तरफ कोरोना वारियर्स पूरी सिद्दत से काम कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स लोगों का इलाज करने में जुटे हैं तो वहीं पुलिस रेड जोन और कंटेंटमेंट जोन की सुरक्षा में जुटी हुई है। ऐसे में राज्य के एक मंत्री ने पुलिस के काम काज का जायजा लेने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। मंत्री जी अपना चेहरा छुपाकर पुलिस की लापरवाही को उजागर करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन करने निकले थे लेकिन वे असफल रहे उल्टा पुलिस ने उन्हें पकड़ कर दंडित भी किया और पुलिस ने खरी-खोटी सुनाई