19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 3’ की हो रही है तैयारी? Aditya Dhar के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बना सस्पेंस

Aditya Dhar Hints at Dhurandhar 3: अदित्य धर के हालिया पोस्ट ने फिल्म 'धुरंधर 3' की तैयारी को लेकर फैंस में काफी उत्साह और सस्पेंस बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने इशारा दिया है कि इस सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त जल्द ही आने वाली है, तो आईए जानें क्या है सच्चाई…

2 min read
Google source verification
'धुरंधर 3' की हो रही है तैयारी? Aditya Dhar के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बना सस्पेंस

फिल्म 'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: IMDb)

Aditya Dhar Hints at Dhurandhar 3: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त और दमदार उत्साह देखने को मिल रहा है। ये फैंस की सबसे ज्यादा इंतजार वाली फिल्मों में से एक है, जो 19 मार्च को थिएटरों में रिलीज हो रही है। इसके रिलीज से पहले ही मेकर्स ने पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए, ताकि दर्शक फिल्म का अनुभव जल्दी से ले सकें।

आदित्य धर ने फिल्म के लिए की ऐसी अपील

आदित्य धर ने फिल्म के रिलीज से पहले एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से विनम्र होकर अपील किया है कि वे फिल्म के स्पॉइलर शेयर ना करें। इस पोस्ट का कैप्शन काफी सुर्खियों में है, क्योंकि उसमें आदित्य ने लिखा है कि 'जब तक क्रेडिट्स खत्म न हो जाएं, अपनी सीट से न उठें।' साथ ही उन्होंने एक ब्लिंक आई वाला इमोजी भी लगाया है। इससे कई फैंस को लगता है कि फिल्म के लास्ट में कोई सरप्राइज या फिर अगला पार्ट हो सकता है।

इतना ही नहीं, 'धुरंधर' की पहली फिल्म की तरह ही मेकर्स ने दूसरे भाग को लेकर बहुत कम जानकारी दी थी, लेकिन क्रेडिट्स के दौरान 'धुरंधर 2' की घोषणा करके फैंस को हैरान दिया था। इसी कारण फैंस एक बार फिर अब अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या 'धुरंधर 3' भी जल्द ही बन सकती है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर इस बात पर उत्साह जताया कि तीसरा भाग भी आने वाला है।

बॉलीवुड में रोमांच की उम्मीद भी जगी

डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने 'धुरंधर 2' को दिल और गहराई के साथ बनाया है ताकि दर्शक थिएटर के अंधेरे में दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर इस अनुभव का भरपूर आनंद ले सकें। बता दें, उन्होंने दर्शकों से गुजारिश की है कि वे कहानी के महत्वपूर्ण हिस्सों का खुलासा ना करें, ताकि हर कोई फिल्म का आनंद ले सके।

बता दें, 'धुरंधर 2 ' न केवल इस साल की चर्चित फिल्म बन रही है, बल्कि इसके जरिए फैंस को एक नए रोमांच की उम्मीद भी जगी है। साथ ही, आदित्य धर के संकेतों ने ‘धुरंधर 3’ की संभावना को भी हवा दे दी है, लेकिन इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।