15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के रूप जाल में लुटा 65 साल का बुजुर्ग

डेटिंग के चक्कर में 46 लाख रुपए की धोखाधड़ी

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

arun Kumar

Apr 01, 2019

Looted 65 Years Old in a Woman's Web

Looted 65 Years Old in a Woman's Web

मुंबई. एक खूबसूरत महिला के साथ डेटिंग के चक्कर में मालाड पूर्व में रहने वाला एक 65 वर्षीय बुजुर्ग लुट गया। अपने रूप जाल में फांस कर महिला ने बुजुर्ग से 46 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब बुजुर्ग के पैसे खत्म हो गए, तब महिला भी फुर्र हो गई। अपने साथ हुई धोखाधड़ी से परेशान बुजुर्ग ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।


मिली जानकारी अनुसार मालाड पूर्व में पत्नी के साथ रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध का बेटा विदेश में रहता है। नौकरी से रिटार होने के बाद व्यक्ति इंटरनेट सर्फिंग कर रहा था। इसी दौरान उसे एक वेब साइट दिखी। उस वेब साइट पर रजिस्ट्रेशन करने पर मीरा नाम की एक महिला का नंबर मिला।


अलग-अलग तरीके से लिया पैसा
इसी तरह लगभग आठ महीने तक अलग-अलग तरीके से पैसा लिया गया। कभी होटल बुकिंग तो कभी मेंबरशिप के नाम पर पैसे लिए गए। इस तरह लगभग 46 लाख 25 हजार रुपए लुट गए।


महिला ने किया फोन
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिकायकर्ता के नंबर पर एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद का नाम मीरा बताया। उस महिला ने रजिस्ट्रेशन फीस भरने के लिए एक व्यक्ति के बैंक का खाता नंबर दिया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट किया। इसके बाद उनके नंबर पर अलग-अलग महिलाओं का फोटो भेजा गया। इन फोटो में से किसी एक महिला की तस्वीर चुनने को कहा गया।


मीरा को भेजी फोटो
उन्होंने फोट सेलेक्ट कर मीरा के वाट्सऐप पर भेज दिया। इसके बाद उस महिला से मिलने के लिए 25 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करने को कहा गया। फिर यह सिलसिला जारी रहा। महिला नहीं मिली, मगर बैंक खाते से बुजुर्ग पैसे का भुगतान करता रहा।