
maha politics: उद्धव की गैर मौजूदगी में अजित पवार ने आदित्य को चक्रव्यूह से बचाया
मुंबई। राज्य के महाविकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना -एनसीपी की जुगलबंदी खूब देखने को मिल रही है। शिवसेना को किसी भी प्रकार से एनसीपी अड़चन में पड़ने नहीं देना चाहती है। यहाँ तक की शिवसेना अध्यक्ष व् मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अनुपस्थित में स्वयं अजित पवार साये की तरह खड़े दिख रहे हैं। बुधवार को विधानसभा में इसकी झलक देखने को मिली। प्रश्नोत्तर काल के तहत शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे विरोधी खेमे के चक्रव्यूह में फंसते कि इससे पहले ही उन्हें एनसीपी नेता व् उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बचा लिया।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अनुपस्थित में आदित्य प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे , इस बीच विपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुशीबत में फंसाने वाला एक सवाल पूछ लिया। आदित्य कुछ बोलते की इससे पहले अजित पवार ढाल की तरह खड़े हो गए और वरिष्ठ मंत्री होने के नाते अजित पवार ने बड़ी चालाकी से फडणवीस के प्रश्न का उत्तर दिया।
दरअसल पर्यटन के विषय को लेकर शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने सवाल उपस्थित किया कि कोकण में पर्यटन के विकास को लेकर विधायक वैभव नाइक ने निधि मंजूर कराया था लेकिन विकास काम नहीं हुआ।
आदित्य ने इसका उत्तर भी दिया कि तकनिकी गड़बड़ी के चलते नहीं हो पाया, लेकिन जल्द ही इस पर काम होगा। विपक्ष नेता फडणवीस ने इस मौके पर सवाल उठाया की एशियन बैंक सभी मामलों में कर्ज देता है लेकिन पर्यटन विकास के लिए नहीं देता है। सरकार इस पर क्या कर रही है ? इस पर आदित्य चकमका गए। दाएं -बाएं देखने लगे। मौके को भांपते हुए तुर्रंत अजित पवार खड़े हुए और मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्वयं प्रश्न के जवाब देने लगे।
अजित पवार ने कहा की विपक्ष का यह मुद्दा वाकई महत्वपूर्ण है। सरकार इस मामले में पहेल भी बैठक कर चुकी है। विरोधी दल के सुझाव का हम स्वागत करते हैं , जैसा की आदित्य ठाकरे ने बताया है सरकार पर्यटन के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
Updated on:
26 Feb 2020 07:38 pm
Published on:
26 Feb 2020 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
