17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mahabjp: मुख्यमंत्री के सामने कम्बोज ने कांग्रेसियों को मारा

मुख्यमंत्री के महाजनादेश यात्रा का नागपुर में हुआ पहला विरोध काँले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों को भाजपाइयों ने पीटा पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को दूर किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जहाँ हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई तो वही भाजपा के कार्यकर्ताओं को वही छोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
mumbai pic

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महाजनादेश यात्रा का विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट किया। नागपुर में यह घटना हुई , जब राज्य के मुख्यमंत्री महाजनादेश यात्रा के रथ पर सवार होकर जनता को सम्बोधित कर रहे थे तभी कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ काले झंडे दिखाते हुए मुख्यमंत्री की इस यात्रा का विरोध किया। पुलिस ने इन्हे रोकने का प्रयास , पुलिस इन पर कंट्रोल कर पाती कि इससे पहले ही बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनपर हाथ छोड़ दिया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर हाथापाई हुई। हालाँकि मौके पर पुलिस तैनात थी। पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को दूर किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जहाँ हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई तो वही भाजपा के कार्यकर्ताओं को वही छोड़ दिया। बाद में कांग्रेस के कार्यक्रताओं को भी रिहा कर दिया। दो दिन पहले राज्य भर में जनता से सीधे संपर्क साधने के लिए निकले मुख्यमंत्री की महाजनादेश यात्रा का पहली बार विरोध हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा को नौटंकी बताया , कहा कि राज्य की जनता तो दुखी है , गांव में आज भी किसान मर रहा है , शिक्षा के लिए बच्चे दूर दूर जा रहे है तो युवा को रोजगार नहीं है , भजिया तल रहा है। और मुख्यमंत्री राज्य में सब कुछ ठीक होने का हवाला देकर पुनः सरकार बनाने के लिए बहुमत मांग रहे है। इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कॉलर पकड़ कर हिरासत में लिए लेकिन वही भाजपा के एक भी कार्यकर्ता पर पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया , यह भी सरकार की एक दोगली निति है।
उधर फडणवीस ने भी नागपुर में पत्रकार परिषद् लेकर कहा कि पिछली सरकार ने एक ही काम किया था , जम कर भ्रष्टाचार किया था जिसका परिणाम हम आज तक भुगत रहे हैं , लेकिन भाजपा सरकार ने जो काम किया है जनता के सामने है , जनता हित में और काम करने की हमारी इच्छा है। एक बार फिर जनता भाजपा को आदेश , महादेश और महाजनादेश दें। ताकि राज्य में भाजपा सरकार स्थापित करें।