
ठाणे में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
Maharashtra Jalgaon News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दुखद खबर है। जहां काम पर जा रही एक युवती अचानक लापता हो गई और बाद में उसका शव रेलवे स्टेशन के करीब मिला। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह नियमित ड्यूटी पर जा रही युवती की जानकारी न मिलने पर परिजन चिंतित हो गए और फिर उन्हें अचानक सूचना मिली कि उनकी बेटी की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बुलढाणा तालुका के सुंदरखेड में हुई। मृतक लड़की का नाम 26 वर्षीय पूर्णिमा दिनकर इंगले है। पूर्णिमा के लापता होने की शिकायत उसकी मौसी मीना ने 30 मार्च को बुलढाणा सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि युवती बुलढाणा स्थित सखी वन स्टॉप कार्यालय में पैरामेडिकल विभाग में कार्यरत थी। यह भी पढ़े- साजिश या हादसा? अस्पताल की इमारत से गिरकर 21 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा की मौत
गुरुवार सुबह भी करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली, लेकिन कार्यालय में नहीं पहुंची। पूर्णिमा की जानकारी नहीं मिलने पर बुलढाणा सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस बीच, भुसावल जीआरपी द्वारा बुलढाणा सिटी पुलिस को सूचना मिली कि भुसावल-जलगांव के बीच पालधी रेलवे स्टेशन के पास एक युवती की लाश मिली है और उक्त युवती का नाम पूर्णिमा इंगले है।
भुसावल जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका के पास मलकापुर से जलगाँव का टिकट मिला है। वह गीतांजलि एक्सप्रेस से यात्रा करते समय कथित तौर पर गिर गई। हालंकि पहले तो परिवार को यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
01 Apr 2023 04:36 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
