3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: पुलिस कैंटीन में चिकन खाने से 41 जवानों को फूड प्वाइजनिंग, 9 की हालत गंभीर

Maharashtra Food Poisoning: पुलिसकर्मियों ने चिकन खाया था, जिससे कथित तौर पर उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 11, 2024

police_2.jpg

महाराष्ट्र पुलिस

Chandrapur Food Poisoning: महाराष्ट्र में फूड पॉइजनिंग से 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चंद्रपुर में पुलिस ट्रेनिंग पूरी कर चुके 41 पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर चिकन खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई। जिसमें से 9 की हालत गंभीर होने के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर में 200 पुलिसकर्मियों ने पुलिस कैंटीन में खाना खाया था। उनमें से 41 को खाने के बाद उल्टी होने लगी। तबियत बिगड़ता देख उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक अनुमान है कि दोपहर के भोजन में परोसे गए चिकन से फूड प्वाइजनिंग हुई होगी। इनमें से नौ पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-किसी ने खाई थी जलेबी, तो किसी ने कढ़ी... नागपुर में सिंघाड़े के आटे से मचा हाहाकार, 100 बीमार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार होने के कारण कैंटीन में दोपहर के खाने में चिकन बनाया गया था। उसे खाने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों को उल्टियां शुरू हो गई। फिर यह संख्या लगातार बढ़ती गई, जिससे हंगामा मच गया। पीड़ित पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों का अनुमान है कि गर्मी के कारण चिकन खराब हो गया होगा, इसलिए उसे खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हुई। पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच के लिए तत्काल भोजन के नमूने लैब में भेजने का निर्देश दिया।

Story Loader