2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: जलगांव में 6 साल की बच्ची की रेप और हत्या से भड़की हिंसा, कई पुलिसकर्मी जख्मी

Jalgaon Violence : अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ से अपील की कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पुलिस की एक न सुनी और उपद्रव मचाना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 21, 2024

Maharashtra Jalgaon news

Jalgaon Girl Murder : महाराष्ट्र के जलगांव में छह साल की बच्ची से दरिंदगी कर उसकी बेरहमी से हत्या (Jalgaon Murder) करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़े जाने की खबर फैलने के बाद जामनेर थाने के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। इस बीच जैसे ही भीड़ को पता चला कि आरोपी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है तो भीड़ उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जामनेर में पथराव और आगजनी की घटना के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। जामनेर में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर आयुष प्रसाद सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना है। मंत्री गिरीश महाजन ने भी फोन पर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जलगांव के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते ने बताया कि बच्ची से रेप और हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए पुलिस पर पथराव किया और तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इन सभी लोगों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। कुछ दिन पहले जामनेर पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की से दरिंदगी के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नखाते ने बताया कि बीती रात थाने के बाहर अवैध भीड़ जमा हो गई और उत्पात मचाया। पुलिस ने भीड़ से अपील की कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, आप कानून अपने हाथ में न लें। लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी और पथराव शुरू कर दिया। कोई भी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader