
सोलापुर में सड़क हादसे में 8 वारकरियों की मौत
महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) ने सोलापुर जिले (Solapur) में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में आठ तीर्थयात्रियों (Warkari) की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए है। कार्तिकी यात्रा के लिए पैदल चलकर पंढरपुर जाने वाले राहगीरों को संगोला (Sangola) मिराज मार्ग पर एक एसयूवी वाहन ने कुचल दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को उचित इलाज देने के भी निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम शिंदे ने जिला प्रशासन से संपर्क किया और घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने दुर्घटना कैसे हुई, इसकी तत्काल जांच करने का भी निर्देश दिया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: ‘मोदी सरकार के कहने पर गुजरात गई टाटा-एयरबस परियोजना’, आदित्य ठाकरे ने शिंदे-फडणवीस को दिया चैलेंज
गौरतलब हो कि कल (31 अक्टूबर) महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के संगोला शहर के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी ने 32 वारकरी (तीर्थयात्रियों) के समूह को टक्कर मार दी थी, जिसमें आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
सोलापुर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, “दुर्घटना शाम करीब 6.45 बजे संगोला-मिराज रोड पर सोलापुर जिले के सीमा क्षेत्र के पास हुई. इसकी चपेट में 32 तीर्थयात्रियों (वारकरियों) का एक समूह आ गया, जो पंढरपुर में भगवान विट्ठल मंदिर (Vitthal Temple) की तीर्थयात्रा पर था। समूह ने कोल्हापुर जिले के जठरवाड़ी (Jatharwadi) से अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी।"
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसयूवी को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग चला रहा था. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एसयूवी पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और फिर एसयूवी ने सड़क किनारे चल रहे वारकरियों के समूह को टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Published on:
01 Nov 2022 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
