9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के जव्हार में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर; दो की मौत

महाराष्ट्र के पालघर के जव्हार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। यह हादसा कार और बाइक की टक्कर के चलते हुआ है। इस घटना में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident

महाराष्ट्र के अमरावती के मेलघाट में भीषण सड़क हादसा

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पालघर के जव्हार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। साथ ही दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार पालघर के जव्हार के कारोबारी अपने गाड़ी से विक्रमगढ़ से जव्हार की दिशा में अपने ड्राइवर के साथ जानें के लिए निकले थे। लेकिन वालवंडे के पास यह कार हादसे का शिकार हो गई। तेजी गति से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में बाइक पर सवार तीसरा शख्स और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के पालघर में 25 फीट गहरी खाई में गिरी बस, कई लोग हुए घायल

इस सड़क हादसे में मारे गए युवकों का नाम गणपत तुंबडा (20 साल) और संतोष वझरे (23 साल) है। इस सड़क हादसे में कारोबारों हर्षद मेघपुरिया भी घायल हुए हैं। घायल सभी लोगों को इलाज के लिए पास से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर पुलिस के समक्ष भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा तब हुआ था जब एक एसयूवी एक टू-व्हीलर वाहन को टक्कर मारने के बाद पुल को तोड़ते हुए नाले में गिर गई थी।