10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: नांदेड में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही गाड़ी का एक्सीडेंट, दो की मौत; 15 जख्मी

महाराष्ट्र के नांदेड में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 घायल हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Accident

महाराष्ट्र के अमरावती के मेलघाट में भीषण सड़क हादसा

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसे के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नांदेड से सामने आया है। जहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। साथ ही 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राज्य के नांदेड में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई है। कहा जा रहा है कि यह हादसा वाहन के टायर फटने से हुआ। इस हादसे में सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई। 15 अन्य घायल हुए हैं। यह सड़क हादसा गुरुवार शाम नांदेड़-हैदराबाद मार्ग पर हुई है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार सभी लोग देगलूर नाका इलाके में एक रिश्तेदार का निधन होने के कारण जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही जीप का अगला टायर फटने के कारण वह पलट गई। इस हादसे में सास-बहू की मौके पर ही जान चली गई है। इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान शेख महबूब शेख (40) और अहमदबी शेख (55) के रूप में हुई हैं।

वहीं इस सड़क हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का नांदेड में इलाज चल रहा है। इससे पहले पुणे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा रंजनगांव एमआईडीसी के पास अहमदनगर-पुणे हाईवे पर हुआ था।

गौर हो कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में भी भीषण सड़क हादसे हुआ था। जहां गाय को बचाने के चक्कर में सड़क हादसा हुआ था। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हुई थी। जबकि एक अन्य घायल हुआ था।