
नासिक के इगतपुरी में भीषण सड़क हादसा
Igatpuri Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच नासिक के इगतपुरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक की मौत मौके पर ही हो गई है। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह सड़क हादसा थार और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर होने के कारण हुआ है।
ज्ञात हो कि नासिक जिले के इगतपुरी के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पीछे से आ रही एक थार ने कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा मुंबई-नासिक हाईवे के विलहोली के पास 8वीं मील चौफुली ढलान पर हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है।
महाराष्ट्र में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कंटेनर से टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा थार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
वहीं इस सड़क हादसे में मौके पर ही महिंद्रा थार गाड़ी के चालक विश्वजीत सोगरा की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में घायलों में आकाश ढोलपुरे, अहमद वसारी, अमित, अक्षय कानडे, शक्ती ठाकुर का समावेश है। इनका नासिक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published on:
26 Aug 2022 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
