
Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 22 वर्षीय शख्स ने एक बीमार बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर की एक अदालत ने 60 वर्षीय बिस्तर पर पड़ी बीमार महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में युवक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
नासिक पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार दोपहर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मामला पहले से दर्ज है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित महिला पैरालिसिस अटैक के बाद से कई सालों से बिस्तर पर है और अपने छोटे से घर में अकेली रहती है। यह भी पढ़े-शर्मनाक! पुणे में 11 साल की पोती को अश्लील वीडियो दिखाता था दादा, फिर करता था गंदा काम
उसी इलाके में रहने वाला आरोपी मंगलवार की रात 1 से 3 बजे के बीच महिला की झोपड़ी में घुस गया और उसके साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने शोर मचाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता की तस्वीरें भी लीं। बाद में बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी अपने घर के बगल में रहने वाले अपने भाई को दी, जिसके बाद उपनगर थाने (Upnagar Police) में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
12 Jan 2023 07:59 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
