
नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
महाराष्ट्र (Maharashtra Crime News) पुलिस ने अकोला जिले (Akola News) से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विभाग (NCB) के चार फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को अकोला के दहीहांडा पुलिस स्टेशन (Dahihanda Police Station) को गुप्त सूचना मिली कि चार व्यक्ति अकोट (Akot) तालुका के चोहोट्टा बाजार (Chohotta Bazaar) में एनसीबी विभाग के अधिकारी बनकर कार्रवाई कर रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा और संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपियों के पास फर्जी लेटरहेड, मुहरें, विजिटिंग कार्ड और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से संबंधित अन्य सामान मिले। पुलिस ने उनसे एक कार भी जब्त की है जिस पर राष्ट्रीय प्रतीक, एनसीबी का लोगो और वीआईपी बत्ती लगी हुई थी। यह भी पढ़े-Mumbai: बीएमसी ने बिना टेंडर के सौंपे काम, पैसों का लापरवाही से किया इस्तेमाल, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
आरोपियों की पहचान नदी शाह महबूब शाह, एजाज शाह रहमान शाह, मोहसिक शाह महमूद शाह और असिक शाह बशीर शाह के रूप में हुई है। इस मामले में अपने आप को अधिकारी बताने वाला मुख्य आरोपी अकोला का रहने वाला है तथा एमटेक डिग्री धारक है।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पिछले एक महीने से कुछ पान दुकान मालिकों और अन्य विक्रेताओं को कार्रवाई की धमकी देकर उनसे पैसे वसूले। दहीहांडा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेंद्र राउत ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने आप को एनसीबी अधिकारी तथा कर्मचारी बता रहे थे और पिछले एक महीने से इलाके में सक्रिय थे। हमें बताया गया कि वह पान दुकान मालिकों और अन्य विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस को खबर दी।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कार के आगे और पीछे की तरफ राष्ट्रीय प्रतीक छपा हुआ था और भारत सरकार लिखा हुआ है। साथ ही नंबर प्लेट पर ‘उप मंडल निदेशक-एनसीबी’ लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
25 Mar 2023 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
