
smuggling happening in the middle of the night through the forest
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ (Rajnish Seth) को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 10 जुलाई को बकरीद के दिन गायों का वध न किया जाएं. नार्वेकर से महाराष्ट्र में बकरीद के दिन गोहत्या रोकने की विश्व हिंदू परिषद ने मांग की थी.
महाराष्ट्र के डीजीपी को लिखे पत्र में स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि महाराष्ट्र में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध है और बकरीद के अवसर पर 10 जुलाई को बड़ी संख्या में गायों का वध किए जाने की संभावना है। इसलिए बकरी ईद के मौके गोवंश हत्या को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिए। यह भी पढ़े-Ganpati Special Train: कोंकण जाने वाली गणपति विशेष ट्रेनों में रिजर्वेशन हुआ शुरू, यहां जानिए डिटेल्स
गौरतलब हो कि इसी हफ्ते मुंबई के उपनगर देवनार में पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त किया और कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। देवनार पुलिस थाने को एक पशु कल्याण संगठन ने मुंबई में गोमांस आने की गुप्त सूचना दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर जाल बिछाया और तीन वाहनों में प्रतिबंधित मांस को पकड़ लिया। यह गोमांस कथित तौर पर महाराष्ट्र के मालेगांव से आया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, और पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
वहीँ, लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) ने असम के मुसलमानों से हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है और बकरीद के मौके पर गायों की कुर्बानी नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस दिन गाय नहीं खाएंगे तो हम मर नहीं जाएंगे। असम के मुस्लिम नेता बदरुद्दीन अजमल राज्य जमीयत उलमा के अध्यक्ष भी हैं।
Published on:
09 Jul 2022 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
