6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: ‘पहले सुनो और शांत रहो’, ऐसा कहते हुए बच्चू कडू ने स्थानीय नागरिक को जड़ा थप्पड़

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सब के बीच प्रहार संगठन के विधायक बच्चू कडू अचानक चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कडू ने एक स्थानिक नागरिक को थप्पड़ जड़ दिया है।

2 min read
Google source verification
Maharashtra Politics bacchu_kadu _.jpg

हम जिसके साथ उसी की बनेगी सरकार- बच्चू कडू

Maharashtra: महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान थमा नहीं है। इन सब के बीच प्रहार संगठन के विधायक बच्चू कडू अचानक चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कडू ने अमरावती में एक नागरिक को थप्पड़ जड़ दिया है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि गांव के विकास काम को लेकर यह विवाद हुआ और फिर बाद में कडू ने शख्स को थप्पड़ मार दिया।

यह भी पढ़ें-PFI Ban: देश में PFI पर लगा 5 साल के लिए बैन, महाराष्ट्र के सीएम मुख्यमंत्री एकनाथ ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

राज्य के विधायक बच्चू कडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कडू एक व्यक्ति को कान के नीचे जोर से थप्पड़ मारते हुए कह रहे हैं कि पहले सुनो, चुप रहो। यह पूरी घटना अमरावती जिले के गनोजा गांव की है। यह विवाद गांव के विकास कार्य को लेकर हुआ था।

गांव के विकास कामों को लेकर हुए विवाद के चलते बच्चू कडू ने उस आदमी के कान के नीचे मार दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। पहले खबर आई कि वह प्रहार संगठन का कार्यकर्ता है लेकिन बाद में कहा गया कि वह स्थानीय नागरिक है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। टीवी 9 का कहना है कि जिसे थप्पड़ मारा गया वह कार्यकर्ता नहीं है।

गौर हो कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ सियासी संग्राम अब तक जारी है। फिलहाल दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में तनातनी जारी है। मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना को दी है। अब किसकी दशहरा रैली में अधिक भीड़ जुटेगी इसे लेकर संग्राम शुरू है।