11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाप रे बाप! गाजे-बाजे के साथ लाई थी 21 लाख की बाइक, 15 मिनट में जलकर हुई खाक, देखें VIDEO

Kolhapur Bike Viral Video: देर रात लगी आग ने कई वाहनों को अपनी जद में ले लिया। जबकि युवक के सामने ही उसकी पसंदीदा बाइक जल कर खाक हो गई। हालांकि बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 11, 2022

Kolhapur Bike Burnt Viral Video

15 मिनट में जलकर खाक हो गई 21 लाख की बाइक

Maharashtra Kolhapur 21 Lakhs Bike Burnt: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले (Kolhapur) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के कलंबा (Kalamba) इलाके के एक युवक द्वारा लाई गई 21 लाख की बाइक 15 मिनट में जलकर बर्बाद हो गई। इस लक्जरी दोपहिया वाहन के जलने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कलंबा इलाके में मध्यरात्रि करीब तीन बजे कुछ वाहनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में 21 लाख की बाइक भी आ गई। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कलंबा में रहने वाले युवक ने गाजे-बाजे के साथ इसी साल दिवाली के मौके पर 21 लाख का दोपहिया वाहन खरीदा था। जिसे एक ट्रक पर लादकर शोरुम से घर लाया गया था, इस पॉश बाइक के साथ ढोल-तासे का भी इंतजाम किया गया था। पूरा परिवार खुश था। लेकिन दुर्भाग्य से हुए हादसे में 20 दिन के अंदर ही पूरी बाइक जल गई। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र की मालामाल कर देने वाली 'सोन्या' भेड़! कीमत 55 लाख रूपये, सिर्फ शावक 10-15 लाख में बिके

देर रात लगी आग ने कई वाहनों को अपनी जद में ले लिया। जबकि युवक के सामने ही उसकी पसंदीदा बाइक जल कर खाक हो गई। हालांकि बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक सब कुछ जल चूका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में करीब 40 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।

कोल्हापुर के कलंबा में रहने वाले युवक राजेश चौगले ने दिवाली पर लक्जरी बाइक खरीदी थी, राजेश को दोपहिया वाहनों का बड़ा शौक है। राजेश ढोल-तासों के बीच जुलूस निकालते हुए अपनी नई बाइक को घर लाया था। उसकी खरीदी गई बाइक की पूरे गांव में चर्चा हुई। लेकिन अब इस हादसे ने सभी को झकझोरकर रख दिया है।