मिली जानकारी अनुसार शराब सहित अन्य गैर-जरूरी जिंसों की बिक्री से जुड़ीं दुकानें खुलने से सड़कों पर भीड़ बढ़ गई थी। चूंकि महानगर में कोरोना महामारी (Covid-19) काबू में नहीं आई है, इसलिए जरूरी जिंसों को छोड़ बाकी सब दुकानें बंद रखने का आदेश बीएमसी आयुक्त ने जारी किया। खासकर वाइन शॉप पर लंबी कतारें दो दिन से लग रही थीं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। बीएमसी आयुक्त के आदेश के बाद मुंबई में शराब की दुकानें नहीं नहीं खुलेंगी। वैसे ठाणे, पालघर, रायगड, नासिक और पुणे में बीएमसी का आदेश नहीं लागू होगा।