
Eknath Shinde
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए है। राज्य में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को और रफ्तार मिलने वाली है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आज मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी तरह की मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीमा देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की जानकारी दी है।
वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि 'वे सभी लोग जो 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए थे, उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा यह फैसला 2018 में लिया गया था लेकिन पिछली सरकार ने इसे बंद कर दिया था। यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Slashed in Maharashtra: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के दाम 5 रुपए घटे, डीजल भी 3 रुपये हुआ सस्ता
आज कैबिनेट की बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मीडिया से बातचीत में फैसले का ऐलान किया। देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। देश के लोग भी बुलेट ट्रेन चलने का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं।
बता दें कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। दोनों शहरों के बीच कुल 508 किमी की दूरी है और इसमें 12 स्टेशन होंगे। बुलेट ट्रेन से दोनों राज्यों के बीच यात्रा का समय घटकर तीन घंटे रह जाएगा। इससे यात्री का भी समय बचेगा। अभी इसमें छह घंटे का समय लगता है। इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है।
इससे पहले महाराष्ट्र में महंगाई की मार झेल रही आम जनता को शिंदे सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये घटाने का ऐलान किया है। सूबे में आज हुई कैबिनेट बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स घटाया गया है।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार को 6 हजार करोड़ रुपये का बोझ झेलना पड़ेगा। हमने यह फैसला आम लोगों को राहत देने के लिए लिया है। शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे फैसले लेगी जिससे भविष्य में लोगों को राहत मिले। एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज की बैठक में सरकार ने जनहित में कुछ फैसले लिए हैं।
किसानों को मिली बड़ी राहत: इसके अलावा शिंदे सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिंदे ने कहा है कि जो किसान नियमित तौर पर कर्ज़ का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
Updated on:
14 Jul 2022 03:49 pm
Published on:
14 Jul 2022 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
