30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: नासिक-शिरडी हाइवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 साई भक्तों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

Nashik-Shirdi Highway Accident: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 13, 2023

nashik-shirdi_highway_accident.jpg

नासिक-शिरडी हाइवे पर भीषण हादसा

Shirdi Sai Baba Devotees Accident: महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर शुक्रवार शुबह भीषण हादसा हो गया। पठारे शिवर के पास साईं बाबा भक्तों को ले जा रही बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम दस साई भक्तों की मौत हो गई। नासिक पुलिस ने बताया कि हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हुए है। सभी घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया है। वहीँ, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़े-पहले लव मैरिज और 4 साल बाद हत्या... मुंबई से सामने आया संदिग्ध 'लव जिहाद' का मामला


मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक प्राइवेट बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। तभी मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

सरकार उठाएगी घायलों के इलाज का खर्च

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी।


सीएम ने दिए जांच के आदेश

हादसे के संबंध में सीएम शिंदे ने नासिक के संभागीय आयुक्त से फोन पर बात की और उन्हें घायलों को इलाज के लिए तुरंत नासिक तथा शिरडी ले जाने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग