9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ, बच्चू कडू ने बताई तारीख

Maharashtra Politics: शिंदे-फडणवीस सरकार की कैबिनेट में मेरा नाम कब शामिल होगा, यह नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना तय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुझसे किया हुआ वादा निभाएंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 12, 2023

Maharashtra Cabinet Expansion Live Updates

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज करेंगे अपनी कैबिनेट का विस्तार

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष को लेकर शीर्ष कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार होने के संकेत मिल रहे हैं। शिंदे गुट को समर्थन देने वाले विधायक और प्रहार जनशक्ति पार्टी (Prahar Janshakti Party) के प्रमुख बच्चू कडू (Bachchu Kadu) ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ी जानकारी दी है। अब महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिंदे सरकार के कैबिनेट का विस्तार तत्काल किया जाना चाहिए।

शिंदे-फडणवीस सरकार की कैबिनेट में मेरा नाम कब शामिल होगा, यह नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना तय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुझसे किया हुआ वादा निभाएंगे। मैंने जो सुना है, उसके अनुसार कैबिनेट का विस्तार 21 मई से 22 मई तक हो सकता है। कैबिनेट विस्तार हमारे लिए नहीं बल्कि जनता के लिए महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़े-क्या बच्चू कडू के जाने से गिर जाएगी शिंदे-फडणवीस सरकार? आंकड़ों में समझिए किसका पलड़ा भारी

बच्चू कडू ने कहा, अभी एक मंत्री के पांच-छह विभाग हैं। इससे कामकाज संभालने में दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए कैबिनेट विस्तार करना जरूरी है। किसी को भी मंत्री पद मिले, लेकिन कैबिनेट का विस्तार अब आवश्यक हो गया है। कैबिनेट का विस्तार यदि अभी नहीं हुआ तो 2024 के बाद ही होगा।

मालूम हो कि शिंदे-फडणवीस सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में कुछ ही विधायकों को मौका मिला था। तब मंत्री पद गंवाने वाले कई विधायक खफा हो गए थे। लंबे समय से वे असंतुष्ट विधायकों की नजर कैबिनेट विस्तार पर है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब शिंदे-फडणवीस सरकार सुरक्षित हो गई है तो पद के लिए कई विधायक लॉबिंग करने लगे हैं।

चर्चा है कि आगामी कैबिनेट विस्तार में करीब 15 से 19 मंत्री शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो सकते हैं। राज्य सरकार के मौजूदा कैबिनेट में कुल 20 मंत्री हैं। इसमें 15 से 19 मंत्रियों को और जोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद पालक मंत्रियों की सूची में भी काफी बदलाव किए जा सकते हैं।

बता दें कि बच्चू कडू अमरावती जिले के अचलपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुख्यमंत्री शिंदे की गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे हैं। कडू की प्रहार जनशक्ति पार्टी के सदन में दो विधायक हैं। बीते साल जून महीने में शिवसेना में अब तक का सबसे बड़ा विद्रोह हुआ, जिसके कारण तत्कालीन उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिर गयी थी। एमवीए सरकार में कडू को मंत्री पद मिला था। लेकिन शिंदे-फडणवीस सरकार में उन्हें अभी तक कोई मंत्री पद नहीं मिला है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग