27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा, वैनगंगा नदी में डोंगा पलटा, 6 महिलाएं डूबीं

Maharashtra Chandrapur News: बचाव अभियान की निगरानी के लिए गढ़चिरौली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 23, 2024

pune_bhima_river_body.jpg

वैनगंगा नदी में 6 महिलाएं डूबी (File)

Wainganga River Boat Drown: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। वैनगंगा नदी में डोंगा (नाव) पलट जाने से मिर्च तोड़ने वाली छह महिलाओं की डूबने से मौत की आशंका है। दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए है, जबकि बाकी के तेज धारा में बह जाने की आशंका है। सभी महिलाएं खेत में काम करने के लिए जा रहीं थी।

सूत्रों ने बताया कि सभी महिलाएं एक मिर्च किसान के यहां काम करती थी और मजदूरी के लिए डोंगा से मालिक के खेत की ओर जा रही थीं, तभी गणपुर के पास डोंगा पलट गई। इसमें से दो महिलाएं किसी तरह बच गईं, जबकि छह महिलाएं नदी की तलहटी में डूब गईं। यह भी पढ़े-कट्टर हिंदुत्व की राजनीति करते थे बालासाहेब ठाकरे, इन 5 विवादों से रहा गहरा नाता

गढ़चिरौली जिले के गणपूर गांव की महिलाएं चंद्रपुर जिले के पोंभुर्णा तालुका के गंगापुर टोक में मिर्च तोड़ने के लिए डोंगी से निकली थीं। वैनगंगा नदी के बीच में पहुंचने पर डोंगा पलट गया और उसमें बैठी आठों महिलाएं नदी में डूबने लगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज (23 जनवरी) सुबह के आसपास घटी।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया। खबर है कि अब तक पुष्पा भुकेश्वर झाडे और जिजाबाई दादाजी राउत के शव मिल चुके हैं। जबकि रेवणबाई झाडे, सुषमा राउत, माया राउत, बुधाबाई राउत लापता हैं। दो महिलाएं सुरक्षित बच गयीं। उधर, नदी में ही एक अन्य डोंगा में सवार सात लोगों को बचा लिया गया है।

प्रशासन की ओर से तत्काल तलाशी अभियान चलाया गया। बचाव अभियान की निगरानी के लिए गढ़चिरौली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दो महिलाओं के शव मिले। दो महिलाएं सुरक्षित बच गईं। अन्य महिलाओं की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोर और तैराक भी शव तलाशने में जुटे हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी।