23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: PM मोदी के जन्मदिन पर किसानों, युवाओं, महिलाओं को बड़ा तोहफा, जानें- NaMo 11 सूत्री प्रोग्राम

NaMo 11 Point Programme Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि ये परियोजनाएं पूरे राज्य में लागू की जाएंगी और इनका लक्ष्य समग्र विकास होगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 17, 2023

NaMo 11 Point Programme Maharashtra

PM मोदी के बर्थडे पर किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा

pm modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 73वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सौगातों का पिटारा खोला है। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए बड़े विकास कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसका नाम नमो 11 सुत्रीय कार्यक्रम (NaMo 11 Point programme) है। इस योजना से सीधे तौर पर राज्य के किसानों, युवाओं और महिलाओं को फायदा होगा।

विशेष कैबिनेट बैठक में मराठवाडा क्षेत्र के लिए 45,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करने के एक दिन बाद सीएम शिंदे ने रविवार को पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे राज्य में "नमो 11 सूत्री कार्यक्रम" लागू करने की घोषणा की। यह भी पढ़े-Maharashtra: सूखे की मार झेल रहे मराठवाडा को शिंदे सरकार देगी 'तोहफा', हजारों करोड़ के पैकेज का ऐलान


क्या है नमो 11 सूत्री कार्यक्रम

- महाराष्ट्र सरकार की 11 सूत्री कार्यक्रम में नमो महिला सशक्तिकरण मिशन (NaMo Women Empowerment Mission) शामिल है, जिसका लक्ष्य 73 लाख महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

- नमो निर्माण श्रमिक कल्याण मिशन (NaMo Construction Worker Welfare Mission), जिसके तहत 73,000 श्रमिकों को सुरक्षा किट दिया जाएगा।

- नमो खेत तालाब मिशन (NaMo Farm Pond Mission) में 73,000 तालाब बनाये जाएंगे।

- नमो आत्मनिर्भर और सौर ऊर्जा ग्राम अभियान से 73 गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

- महाराष्ट्र के गरीबों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए नमो गरीब और पिछड़ा वर्ग सम्मान मिशन शुरू किया जाएगा।

- प्रत्येक जिले में 73 ग्राम पंचायत कार्यालयों का निर्माण करने के लिए नमो ग्राम सचिवालय मिशन का ऐलान।

- नमो स्मार्ट ट्राइबल स्कूल मिशन के तहत राज्य में स्मार्ट स्कूलों और 73 विज्ञान केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

- शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए पुनर्वास केंद्रों का निर्माण करने के लिए नमो दिव्यांग शक्ति अभियान (NaMo Divyang Shakti Abhiyan) चलाया जाएगा।

- बेहतर स्पोर्ट्स ग्राउंड और गार्डन बनाने के लिए नमो खेल मैदान और उद्यान मिशन (NaMo Sports Ground And Garden Mission)।

- 73 शहरों में नमो शहर सौंदर्यीकरण परियोजना (NaMo City Beautification Project) शुरू होगी।

- नमो तीर्थ (NaMo Pilgrim) और किला संरक्षण मिशन के तहत 73 ऐतिहासिक तीर्थस्थलों का नवीनीकरण किया जाएगा।

राज्य के हर तबके को होगा फायदा- CM

छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि परियोजनाएं पूरे राज्य में लागू की जाएंगी और इनका लक्ष्य समग्र विकास होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए शिंदे ने कहा, 'हाल ही में हुई जी-20 बैठक भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का संकेत है। प्रधानमंत्री के विभिन्न निर्णयों और संकल्पों को दुनिया की महाशक्तियों ने स्वीकार किया है।”

सीएम शिंदे ने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर हमारी सरकार ने ‘नमो 11 सूत्री कार्यक्रम’ की घोषणा की है... इसमें सभी वर्ग के लोग हैं, किसान, पिछड़े वर्ग के लोग, महिलाएं, युवक आदि शामिल हैं... इस कार्यक्रम से राज्य के हर तबके के लोगों को फायदा मिलेगा।”