12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: ग्राम पंचायत चुनाव परिणामों से गदगद सीएम एकनाथ शिंदे, विधानसभा इलेक्शन को लेकर कह दी ये बात

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक रैली में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ढाई महीने की हमारी सरकार सही रास्ते पर है, ग्राम पंचायत चुनाव का रिजल्ट इसका एक उदहारण है। शिंदे ने एमएसआरटीसी मुद्दे को जल्द सुलझाने का भी भरोसा दिलाया है।

2 min read
Google source verification
eknath_shinde_cm.jpg

Eknath Shinde

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनावों में शिंदे गुट की शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। इस जीत से सीएम एकनाथ शिंदे काफीखुश नजर आ रहे हैं। अपनी इस शानदार जीत पर गदगद महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने एक रैली में कहा कि पंचायत चुनाव के रिजल्ट के बाद हम यह दावे के साथ कह सकते हैं कि विधानसभा में जल्द ही बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की संख्या 200 के पार होगी। बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनावों के रिजल्ट का एलान हुआ था। इन चुनावों में बीजेपी को 274 जबकि शिंदे गुट की शिवसेना को 41 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं दूसरे स्थान पर एनसीपी रही।

पंचायत चुनावों में जीत के बाद ग्रामीण जलगांव के पालधी में एक रैली में सीएम शिंदे ने कहा कि नई सरकार का ढाई महीने का शासन सही रास्ते पर है और ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों ने इसे साबित भी कर दिखाया है। बता दें कि सीएम शिंदे की यह पहली जलगांव दौरा था। जलगांव के चार शिवसेना विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने शिंदे के बगावत का समर्थन किया था। शिंदे ने कहा कि हमारे गठबंधन में विधायकों की संख्या 156 से बढ़कर 170 पहुंच गई है। मुझे यह कहने में बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा की बहुत जल्द ही यह संख्या 200 के आंकड़े को पार कर जाएगी। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट, महाराष्ट्र के तीन शहरों को आतंकी संगठनों की बढ़ी गतिविधियां

बता दें कि उद्धव ठाकरे से अपनी बगावत को सही बताते हुए एकनाथ शिंद ने कहा कि साल 2019 का विधानसभा चुनाव शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन बाद में शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया और अपनी सरकार बना ली। हमारा गुट ही असली शिवसेना है जो पार्टी के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के पदचिह्नों पर चल रहा है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि हमारी सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है, यही कारण है कि जनता ने ग्राम पंचायत चुनाव में हमारा साथ दिया है। यह तो बस एक ट्रेलर है, नगर निगम और जिला परिषद के चुनावों में भी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को ही जीत मिलेगी। इसके साथ ही शिंदे ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जल्द से जल्द एमएसआरटीसी और उसके कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों का समाधान निकालेगी।